फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में ऊंटनी को दौड़ाकर बेरहमी से पीटा, 12 घंटे बाद मौत, दो लोग गिरफ्तार

Mon, 20 Jul 2020 05:29 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजस्थान में एक ऊंटनी को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। गांव मेहरासर चाचेरा में शनिवार को एक ऊंटनी की दो लोगों ने दौड़ाकर पिटाई की। घायल ऊंटनी की शनिवार देर रात यानी 12 घंटे बाद मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, ऊंटनी के मालिक ओमसिंह पुत्र भीम सिंह ने ऊंटनी की पिटाई करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। रविवार को पशु अस्पताल में तीन डॉक्टरों की टीम ने ऊंटनी का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने दो आरोपी पन्नाराम पुत्र पूराराम मेघवाल, गोपी राम पुत्र जेठाराम मेघवाल निवासी साजनसर को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने मामले में एक और आरोपी को जांच के दौरान अपराध में शामिल नहीं पाए जाने के बाद उसे छोड़ दिया। टीम में शामिल डॉ. केसरीचंद नाई, डॉ. प्रवीण शर्मा और डॉ. गिरधारी कस्वा ने पोस्टमार्टम के बाद बताया कि ऊंटनी पर किसी धारदार हथियार से वार किए जाने का निशान नहीं मिला। उसका एक पैर टूटा हुआ था, जिससे खून अधिक बह जाने के कारण उसकी मौत हुई।
विज्ञापन


डॉ. केसरीचंद ने बताया कि ऊंट एक ऐसा जानवर है जो भागने पर गिर जाए तो उसके पांव टूटने के बाद भी वह पुनः उठकर भागने का प्रयास करता है। इससे प्रतीत होता है कि आरोपियों ने उसे लगभग दो किमी दौड़ाया था। दौड़ाने पर गिरने या लाठी के प्रहार से उसका पैर टूटा था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें