फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirohi: एसएसटी टीम ने की बड़ी कार्रवाई, चेकिंग के दौरान 6.38 लाख रुपये किए जब्त

Tue, 14 Nov 2023 06:18 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

Sirohi: आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रेवदर विधानसभा क्षेत्र के करौटी तिराहा पर एसएसटी टीम द्वारा तलाशी अभियान के तहत कार में ले जाए जा रहे 6.38 लाख रुपए जब्त किए गए है।
 
विज्ञापन
एसएसटी टीम ने की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी विधानसभा चुनाव में अवैध तरीके से नकदी के परिवहन को रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत एसएसटी टीम प्रभारी देवराज गौड़ की अगुवाई में हेड कांस्टेबल मोतीराम एवं पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा वाहनों की तलाशी ली जा रही थी।

विज्ञापन


नकदी की गई जब्त

उस दौरान वहां से गुजर रही एक ब्लेनों कार को रुकवाकर तलाशी ली गई तो उसमें 6 लाख 38 हजार 600 रुपए की नकदी पाई गई। इस पर कार में सवार अनादरा निवासी सवाराम पुत्र तेजाजी से नकदी को लेकर पूछताछ की गई लेकिन, वह कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। इस पर नकदी को जब्त कर अग्रिम कारवाई के लिए उच्चप्रशासन को भेज दिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें