फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता का संग्राम: झुंझुनूं में महिलाओं से चर्चा; बोलीं- सफाई, पानी और पेंशन समय पर मिल जाए तो सब अच्छा है

Tue, 14 Nov 2023 05:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Election 2023: अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' आज यानी 14 नवंबर को राजस्थान के झुंझुनूं जिले में पहुंचा है। यहां चर्चा के दौरान महिलाओं ने विकास और अपनी समस्याओं पर खुलकर राय व्यक्त की। आइए जानते हैं महिलाएं क्या बोलीं।
विज्ञापन
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'सत्ता का संग्राम' के तहत अमर उजाला का चुनावी रथ रविवार को झुंझुनूं पहुंचा। यहां पर महिलाओं ने अमर उजाला के साथ सरकार और विकास सहित अन्य मुद्दों पर अपनी बात रखी। साथ ही महिलाओं ने सरकार से क्या अपेक्षाएं की और क्या हुआ, इस पर भी राय व्यक्त की।
विज्ञापन




पानी, पेंशन की समस्या है। पहले समय से पेंशन आ जाती थी। इधर बीच पेंशन नहीं आ रही है। हजार रुपये मिलते थे उससे बड़ी राहत हो जाती थी। पानी की समस्या है, लेकिन पहले से बहुत बेहतर है। पहले तो तीन-तीन दिन हो जाते थे पानी नहीं आता था। अब तो बहुत सुधार हुआ है। अब तो कभी-कभी ही होता है जब पानी नहीं मिल पाता है।

सीवर लाइन की समस्या हैं। गलियों में गंदगी पड़ी रहती है। इस ओर ध्यान देना चाहिए। नालियों पानी जमा रहने से मच्छर का प्रकोप बढ़ जाता है। इस कारण से डेंगू और मलेरिया का खतरा बना रहता है। सरकार को इस ओर ध्यान चाहिए। 
विज्ञापन


प्रदेश में इलाज की सुविधा कैसी है 
महिलाओं से जब इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं का जिक्र किया गया तो महिलाओं ने कहा कि इलाज के मामले में सरकार ने बहुत काम किया है। यहां गरीबों को भी बेहतर इलाज मिल रहा है। सरकार ने ऐसी ऐसी योजनाएं चलाई हैं कि प्रदेश वासियों को इलाज के लिए धक्के नहीं खाने पड़ते हैं। छोटी-छोटी क्षेत्रीय समस्याओं को छोड़कर बाकी सभी चीजें बेहतर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें