फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृपया ध्यान दें: उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस का रूट बदला, 19 नवंबर से दतिया तक ही जाएगी ट्रेन; इनपर पड़ेगा असर

Mon, 24 Aug 2026 08:25 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्तौड़गढ़

सार

तकनीकी कार्य के चलते उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस का संचालन 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक दतिया तक सीमित रहेगा। वापसी में ट्रेन 21 नवंबर से 30 दिसंबर तक दतिया से चलेगी। इससे राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के यात्रियों पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
उदयपुर सिटी-खुजराहो ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल में तकनीकी कार्य के चलते उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस के संचालन में बदलाव किया गया है। 19 नवंबर से 28 दिसंबर तक ट्रेन संख्या 19666 उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस खजुराहो के बजाय केवल दतिया स्टेशन तक संचालित होगी। इस दौरान दतिया से खजुराहो के बीच ट्रेन का संचालन बंद रहेगा।

वापसी में ट्रेन संख्या 19665 खजुराहो-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस 21 नवंबर से 30 दिसंबर तक खजुराहो के बजाय दतिया स्टेशन से उदयपुर के लिए रवाना होगी। यानी इस अवधि में खजुराहो और दतिया के बीच यात्रियों को इस ट्रेन की सुविधा नहीं मिलेगी।

विज्ञापन


वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन पर तकनीकी काम
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, झांसी मंडल के धौलपुर-बीना रेलखंड पर स्थित वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर तकनीकी कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते ट्रेन को आंशिक रूप से रद्द रखने का निर्णय लिया गया है। काम पूरा होने के बाद ट्रेन का संचालन निर्धारित मार्ग पर सामान्य कर दिया जाएगा।

राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के यात्री प्रभावित
उदयपुर सिटी-खजुराहो एक्सप्रेस राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण ट्रेन है। संचालन में बदलाव से उदयपुर, मावली, चित्तौड़गढ़ और मेवाड़ क्षेत्र से मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी होगी। खजुराहो जाने वाले यात्रियों को दतिया से आगे के सफर के लिए वैकल्पिक ट्रेन या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें