फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: मंदिर जा रहे दम्पती की मोटरसाइकिल को रोडवेज ने मारी टक्कर, पत्नी की हुई मौत, पिता-बेटी घायल

Mon, 13 Dec 2021 10:12 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

सार

बूंदी गुरूनानक कॉलोनी निवासी स्वाति जैन अपने पति नीरज जैन और बालिका के साथ बूंदी से रामगंज बालाजी दर्शन करने जा रही थीं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बूंदी सदर थाना इलाके में रामगंज बालाजी के पास रोडवेज बस ने रविवार शाम को मोटरसाइकिल पर जा रहे दम्पती को टक्कर मार दी। हादसे में एक विवाहिता की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गम्भीर बनी हुई है। पुलिस ने रोडवेज बस जब्त कर ली।

विज्ञापन


बूंदी गुरूनानक कॉलोनी निवासी स्वाति जैन अपने पति नीरज जैन और बालिका के साथ बूंदी से रामगंज बालाजी दर्शन करने जा रही थीं। तभी सामने से रोडवेज बस ने मोटरसाइकिल पर सवार दम्पती को टक्कर मार दी। स्वाति की मौत हो गई। पति नीरज जैन व अदिति जैन सड़क हादसे में गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके जाकर पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय में पहुंचाया। पुलिस ने मृतका के शव को मोर्चरी में रखवाया। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी। पुलिस हादसे की जांच में कर रही हैं। शव का आज पोस्टमार्टम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें