फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जालोर में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत

Mon, 14 Nov 2022 10:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

सार

दोनों युवक बाइक से भीनमाल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार कार ने पुल पर टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि एक युवक पुल से करीब 20 फीट दूर नीचे गिर गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालोर के पोषाणा गांव के पास नदी पर बने पुल पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दोनों युवक रविवार रात करीब सात बजे बाइक से रघुनाथपुरा से भीनमाल जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने नदी पर बने पुल पर बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक युवक बाइक से उछलकर पुल से करीब 20 फीट दूर नीचे गिर गया। जबकि एक युवक पुल पर ही गिर गया। 


इस सड़क हादसे में प्रकाश कुमार (45) पुत्र वेलाराम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कालूराम पुत्र मगनाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर जमा लोगों ने पुलिस को सूचना दी। घायल को एंबुलेंस की मदद से भीनमाल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान कालूराम की भी मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं कार चालक को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें