फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: ABVP का 68वां राष्ट्रीय अधिवेशन जयपुर में होगा आयोजित, योग गुरु रामदेव होंगे मुख्य अतिथि

Mon, 14 Nov 2022 09:44 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

एबीवीपी का अधिवेशन 25-27 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। इस अधिवेशन में सम्मिलित प्रतिनिधि शिक्षा क्षेत्र के विषयों पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
जयपुर में होगा एबीवीपी का अधिवेशन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 68वां राष्ट्रीय अधिवेशन ‘गुलाबी नगरी’ जयपुर होगा। एबीवीपी का यह आयोजन 25-27 नवंबर को आयोजित होने जा रहा है। इस अधिवेशन में प्रसिद्ध योगगुरु स्वामी रामदेव मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। अधिवेशन में देश के सभी प्रांतों से विद्यार्थी, शिक्षक और शिक्षाविद शामिल होंगे।

विज्ञापन

हुश्यार मीणा राष्ट्रीय मंत्री ABVP ने बताया कि इस अधिवेशन में सम्मिलित प्रतिनिधि शिक्षा क्षेत्र में विभिन्न परिवर्तनों की समसामयिक स्थिति पर चर्चा, संगठनात्मक लक्ष्यों का निर्धारण और देश के अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श करेंगे। अभाविप का राष्ट्रीय अधिवेशन शिक्षा और राष्ट्र जीवन से जुड़े विषयों पर विचार का गंभीर और रचनात्मक मंच है। 


अभाविप की राष्ट्रीय महामंत्री निधि त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान समय में कोरोना के हालातों में शिक्षा क्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल रहे हैं। देश में स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता और भारतीय मूल्यों के अनुरूप राष्ट्र पुनर्निर्माण की आवश्यकता है। स्वामी रामदेव ने भारतीय युवाओं को योग और स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के स्वदेशी आदर्श से प्रेरित किया है। उनका मार्गदर्शन अधिवेशन में भाग ले रहे प्रतिनिधियों के लिए लाभप्रद सिद्ध होगा। हम आशा करते हैं कि यह अधिवेशन राष्ट्र और शिक्षा क्षेत्र के विषयों पर सकारात्मक दिशा देने में सफल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें