फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident In Sirohi: कार और टैंकर के बीच भीषण भिड़ंत में 6 लोगों की मौत, गाड़ी में बुरी तरह से फंसे शव

Thu, 08 Sep 2022 06:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही

सार

राजस्थान में लगातार हो रहे भीषण सड़क हादसे सड़कों के हालात बयां कर रहे हैं। ओवर स्पीडिंग के साथ नियमों को तोड़कर सड़कों पर दौड़ रही गाड़ियों के लिए जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जरूरत है। बीते दो दिन में तीन जिलों में ऐसे सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत हो चुकी है। नया मामला सिरोही जिले का है। यहां मेले से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार को टैंकर ने भीषण टक्कर मार दी है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरोही जिले में आबूरोड रीको थाना क्षेत्र के मावल में बुधवार को कार और टैंकर के बीच भीषण भिड़ंत हो गई। कार में सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत और एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार सवार सभी लोग गुजरात जा रहे थे। बाइक को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया, हादसा जिले के आबूरोड में हुआ। जानकारी के अनुसार, रीको थाना क्षेत्र के मावल में बुधवार शाम करीब पौने छह बजे एक टैंकर ने रॉन्ग साइड से आ रही कार को टक्कर मार दी। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि टैंकर कार को 20 फीट घसीटते हुए ले गया। बताया जा रहा है, कार में सवार लोग पाली जिले के बाली क्षेत्र के रहने वाले थे। ये लोग बुधवार को सिरोही में सारणेश्वर मेले में दर्शन के बाद गुजरात के बड़ौदा जा रहे थे। इसी दौरान फोरलेन हाईवे पर मावल कट के पास अचानक एक बाइक इनके सामने आ गई।

विज्ञापन

कार चालक ने बाइक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह कट को पार कर हाईवे की दूसरी साइड में चला गया। इसी बीच गुजरात से सिरोही की ओर जा रहे एक टैंकर की चपेट में आ गई। मृतकों में चार पुरुष, एक महिला और एक 12 साल की बच्ची है। इनमें मृतकों में दो की पहचान भूराराम देवासी और सवाराम देवासी के रूप में हुई है। सभी लोग कलोल (गुजरात) जा रहे थे।
विज्ञापन


गौरतलब है, बीते दो दिन में सिरोही के साथ अजमेर और बांसवाड़ा में भी सड़क हादसे हुए हैं। जहां मंगलवार दोपहर को बांसवाड़ा में एक टैंकर ने कार को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, अजमेर में मंगलवार शाम को हुए भीषण सड़क एक्सीडेंट में चार लोगों की जान चली गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें