फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान: प्रतापगढ़ में सड़क हादसा, 18 की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के प्रतापगढ़ के बरोल गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 113 पर शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया।
विज्ञापन


इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इनमें 15 घायल गम्भीर अवस्था में हैं, जिन्हें उदयपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते एक ट्रक यहां दो-तीन दिन से खड़ा था। शनिवार रात एक पिकअप वैन यहां से गुजर रही थी।

बताया जा रहा है कि पिकअप वैन ओवरलोड थी, जिसमें करीब 45 लोग सवार थे। ये सभी मजदूरी कर प्रतापगढ़ से छोटी सादड़ी की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में हुई मौत

सड़क पर अंधेरा होने के कारण यह पिकअप वैन खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई। इनमें 14 महिलाएं बताई जा रही हैं।

घायलों में से तीन की मौत उदयपुर ले जाते समय रास्ते में हो गई। अन्य घायलों का इलाज उदयपुर में चल रहा है।

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने हादसे पर दुख प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें