बाड़मेर में सवारियों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में युवक की मौत हो गई। वहीं नौ लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जैसिंधर स्टेशन गांव निवासी शादी की खरीददारी करने के लिए पिकअप गाड़ी में सवार होकर गडरारोड जा रहे थे। इस दौरान लीलमा गांव के पास पिकअप गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। सभी घायलों को गडरारोड अस्पताल पहुंचाया गया है। इसमें 10 गंभीर घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहीं एक घायल रविद्र पुत्र इंदिराराम गर्ग को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य नौ घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे की सूचना पर विधायक मेवाराम जैन भी अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने घायलों की स्वास्थ्य की जानकारी पीएमओ और डॉक्टरों से ली।