भाजपा महिला मोर्चा की ओर से शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रक्षा भंडारी के नेतृत्व में भाजपा महिला संभाग स्तरीय प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन जयपुर के मानसरोवर में किया गया। सम्मेलन में महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष भंडारी ने कि भाजपा महिला मोर्चा आगामी दिनों में विभिन्न अभियानों की शुरूआत करेगा।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से महिलाओं का जीवन सरल हुआ है। जिसमें उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना और स्वच्छता अभियान के तहत करोड़ों शौचालय का निर्माण कराया गया। 2014 में सत्ता में आते ही मोदी सरकार ने हर योजना में महिलाओं को प्राथमिकता दी है।
पीएम मोदी ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए जन धन के खाते खुलवाए। ये सरकार के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। देश में जनधन खातों की संख्या 50 करोड़ हो गई है। इसे बैंकिग सेक्टर में एक क्रांति के तौर पर देखा जा रहा है।
राजसमंद सांसद और प्रदेश महामंत्री दिया कुमारी ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाएं बढी हैं। सरकार में बैठे लोग खुद न्यायोचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, इससे साफ जाहिर होता है कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध अब सरकार के नियंत्रण से बाहर हैं। गहलोत सरकार के सारे कारनामे लाल डायरी में छिपे हैं। दीया कुमारी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में डबल इंजन की सरकार बनेगी।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि गहलोत सरकार ने भ्रष्टाचार की लूट मचा रखी है। गहलोतजी जो मुख्यमंत्री होने के साथ गृहमंत्री भी हैं, उनके राज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इस गूंगी बहरी गहलोत सरकार को जगाने के लिए प्रदेश की महिलाएं आगामी चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करेगा।
सम्मेलन में भरतपुर सांसद रंजीता कोली, विधायक अनीता भदेल, जयपुर महापौर सौम्या गुर्जर, अजमेर महापौर ब्रजलता हाडा़, जयपुर जिला प्रमुख रमा चोपड़ा, टोंक जिला प्रमुख सरोज बंसल, झुंझुनू जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी आदि प्रदेश व जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।