फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विवाहिता से दुष्कर्म करने वाले फरार कांस्टेबल की गिरफ्तारी की मांग, पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण

Fri, 25 Aug 2023 09:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सार

दौसा में विवाहिता के साथ दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे कांस्टेबल महेश गुर्जर की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। मांग को लेकर कुछ ग्रामीण पानी की टंकी पर चढ़ गए। उन्होंने मेगा हाईवे जाम करने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
पानी की टंकी पर बैठे लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दौसा जिले के बसवा थाना क्षेत्र में 15 अगस्त की देर रात विवाहिता से दुष्कर्म करने वाला कांस्टेबल महेश गुर्जर फरार चल रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी है। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को पंचायत समिति सदस्य नादान मीणा सहित पीड़ित पक्ष के लोग कौलाना स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारियों ने अलवर सिकंदरा मेगा हाइवे पर जाम लगाने का प्रयास भी किया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाइश कर शांत कराने का प्रयास किया। खबर लिखे जाने तक लोग पानी टंकी पर मौजूद रहे। मौके पर बसवा एसडीएम नवनीत कुमार सहित बसवा थाना पुलिस , बांदीकुई थाना पुलिस मौजूद थी।  

विज्ञापन


दरअसल, दौसा पुलिस दुष्कर्म के आरोपी कांस्टेबल महेश गुर्जर को पिछले 10 दिन से पकड़ने में नाकाम रही है, जबकि परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाकर कांस्टेबल को सौंपा था। आरोप है कि थानेदार ने उसे छोड़ दिया, जिसके बाद से वह फरार है। एसपी ने इस मामले में थानेदार और कांस्टेबल को निलंबित कर दिया। दौसा पुलिस का कहना है कि आरोपी कांस्टेबल को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

जानें क्या है मामला
मामला बसवा थाना क्षेत्र में 15 अगस्त की देर रात का है। पीड़िता का पति और सास किसी कार्यक्रम में गए हुए थे। इस दौरान पीड़िता घर पर अकेली सो रही थी। रात करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति उसकी चारपाई में आकर सो गया। नींद खुलने पर महिला चिल्लाने लगी तो व्यक्ति ने उसका मुंह बंद कर दिया और कहा कि वह पुलिस में है, शोर शराबा किया तो गोली मार दूंगा। इसके बाद आरोपी ने विवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। महिला के रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हो गए थे। उन्होंने सूचित कर पीड़िता के परिजनों को भी बुला लिया, फिर कांस्टेबल की पिटाई की और चारपाई से बांध दिया। इस दौरान कांस्टेबल नशे में लग रहा था। 
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस मौके पर बुलाया और शिकायत कर आरोपी कांस्टेबल को उसके सुपुर्द कर। लेकिन, पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया। बल्कि आरोपी को छोड़ दिया। बाद में मामला बढ़ने के बाद, दौसा एसपी ने थानेदार और कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें