फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी के लिए अब्दुल कलाम का कर दिया रजिस्ट्रेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान श्रम विभाग की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। विभाग ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का करौली जिले के ग्राम अगारी का निवासी बताते हुए पंजीकरण कर रखा है।
विज्ञापन


पंजीयन में उनके फोटो के साथ उनका नाम एपीजे लिखा गया है। इस लापरवाही का खुलासा ई-मित्र से हुआ है।

पंजीयन कार्ड में उनको 100 घंटे की मजदूरी करना भी बताया गया है।  पंजीकरण में कलाम का पूरा नाम अंकित करने के बजाय एपीजे लिखा गया है और फोटो लगी हुई है।
विज्ञापन

फोटो पर भी नहीं पड़ी नजर

फोटो पर भी विभाग की नजर नहीं पड़ी। उनके पिता का नाम पीजे लिखा गया है। अन्य सारी जानकारियां गलत हैं।

लेबर डिपार्टमेंट मैनेजमेंट सिस्टम की वेबसाइट पर भवन एवं अन्य श्रमिकों का पंजीयन किया जाता है। ई-मित्र सहित अटल सेवा केंद्रों से इनका रजिस्ट्रेशन फॉर्म विभाग के पास जाता है।

विभाग से स्वीकृत होने के बाद ही परिचय पत्र जारी किया जाता है। अविवाहित रहे कलाम को शादीशुदा भी दिखाया गया है। पंजीयन में उनकी पत्नी का नाम सागर बाई बताया है। जन्म तिथि 1 जनवरी 1965 दिखा रखी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें