फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाडमेर में रिफायनरी लगाने की कवायद हुई तेज

Thu, 18 Oct 2012 05:59 PM IST
बाडमेर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान के बाडमेर में रिफायनरी लगाने की कवायद तेज हो गई है। रविवार को विशेषज्ञों का एक दल बाडमेर पहुंचा और सोमवार को रिफायनरी के लिए प्रस्तावित जमीन बायतु कस्बे के लिलाणा का दौरा कर वहां की परिस्थितियों का जायजा लिया। रेगिस्तान के लोगों की पिछले लंबे समय से मांग थी कि राजस्थान में रिफायनरी बाडमेर में लगे।
विज्ञापन


इस संबंध में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कई बार प्रधानमंत्री व दिल्ली के कई बड़े नेताओं से मिल कर रिफायनरी को बाडमेर में लगाने के प्रयास कर चुके हैं। रिफायनरी के लिये प्रस्तावित लीलना, जन्दुओं की ढाणी में मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू हुआ है।

इस परीक्षण के लिये भूवैज्ञानिक दल दो दिन पहले बाडमेर आया है। इस दल ने मंगलवार को इस इलाके का दौरा किया और धरातल की स्थिति को देखा। एक भूवैज्ञानिक के नेतृत्व में तीन सदस्य दल ने इन गांवों का मृदा परीक्षण बुधवार से शुरू किया जो अगले दो दिन तक और चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें