फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमाकों को लेकर खुफिया एजेंसियां आशंकित

Wed, 17 Oct 2012 05:50 PM IST
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
खुफिया एजेंसियों को भारत-पाक सीमा से सटे राजस्थान के रिहायसी क्षेत्रों में नवम्बर से जनवरी तक बड़े धमाके होने की आशंका है। एजेंसियों की दी गई रिपोर्ट की मुताबिक सीमा से सटे पाकिस्तान इलाके में लश्कर-ए-तैयबा की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में पुलिस को हर समय चौकस रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


खुफिया एजेंसियों से मिली जानकारी के अनुसार नवम्बर माह में दशहरे और दीपावली जैसे त्योहार होने के कारण हमलों की आशंका अधिक है। खुफिया एजेंसी ने पाक सीमा से सटे इलाकों में होने वाली घुसपैठ पर भी निगरानी रखने के लिए कहा है। इस स्थिति में जयपुर के राज्य पुलिस मुख्यालय से प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को सर्तकता बरतने के निर्देश मिले हैं।

पाकिस्तानी सीमा से सटे राज्य के बाड़मेर, जैसलमेर और गंगानगर जिलों में विशेष सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक हरीश मीणा और राज्य इंटेलिजेंस महानिदेशक दलपत सिंह दिनकर ने इस बारे में पत्र लिखने के साथ ही पुलिस अधीक्षकों से टेलिफोन पर भी आवश्यक निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें