फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dholpur: राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल को सोवियत काल के दो टी-55 युद्धक टैंक मिले, भारत-पाक युद्ध में दिलाई थी जीत

Wed, 12 Apr 2023 10:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

धौलपुर, जिला मुख्यालय स्थिति राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल को बुधवार को दो टी-55 युद्धक टैंक उपहार में दिए हैं। टैंकों को विद्यालय के रेजिडेंशियल एरिया के मुख्य द्वार के दोनों ओर प्रदर्शित किया गया है। टी-55 युद्धक टैंक का औपचारिक समर्पण आने वाले समय में आर्म्ड फोर्सेज के आला अधिकारियों की मौजूदगी में किया जाएगा।
विज्ञापन
मिलिट्री स्कूल के बाहर रखे गए टैंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल श्याम कृष्णा टीपी ने बताया, टी -55 टैंक् का इतिहास बहुत खास व पुराना है। सोवियत काल के समय के यह वही रूसी टैंक हैं,जिनका उपयोग भारत द्वारा पाकिस्तान के साथ 1965 और 1971 के युद्धों में किया गया थाI  टी 55 युद्धक टैंक, जिनमें से प्रत्येक टैंक का वजन लगभग 40 टन है, और 105 मि.मी. राइफल बंदूकों से सुसज्जित हैं और यह परमाणु, जैविक और रासायनिक (एनबीसी) हथियारों के खिलाफ भी सुरक्षा प्रदान करते हैं I राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के परिसर में पहले से ही एक विजयांत्ता युद्धक टैंक और मिग २१ से सुसज्जित है। अब ये दो टैंक स्कूल को सुशोभित करेंगे। प्रधानाचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल श्याम कृष्णा टी. पी. ने  कहा, की टैंक् 'टी-55 न केवल कैडेटों के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी प्रेरणादायक होंगे और ये टैंक् स्कूल के साथ-साथ धौलपुर जिले की भी शोभा बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


पर्यटकों के लिए रहेंगे आकर्षण का केंद्र
धौलपुर जिले में चंबल के बीहड़, तालाब-शाही एवं ऐतिहासिक तीर्थराज मचकुंड को देखने के लिए देश के कोने कोने से बेशुमार पर्यटक पहुंचते हैं। पर्यटकों की सुविधा के लिए दोनों टैंक को राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल के मुख्य द्वार पर रखा गया है। पर्यटकों को दोनों टैंक के अवलोकन करने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही धौलपुर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें