फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: प्रदेश कांग्रेस ने 12 नगर कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किए, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने जारी की सूची

Wed, 12 Apr 2023 09:57 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के अप्रूवल के बाद नगर कांग्रेस कमेटी के 12 अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव ललित तूनवाल ने यह सूची जारी की है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सीएम गहलोत के साथ। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के 6 जिलों में कुल 12 नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इनमें चूरु, जैसलमेर, झालावाड़, सवाई माधोपुर, सीकर और उदयपुर जिले शामिल हैं। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती देने में जुट गए हैं। आगामी दिनों में प्रदेश में और भी नगर कांग्रेस कमेटी गठित की जाएंगी। डोटासरा ने नवनियुक्त सभी नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कांग्रेस संगठन को नगर में मजबूती देने और कांग्रेस की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। साथी संगठन के आगामी कार्यक्रमों और चुनाव की तैयारियों में भी जुटने को कहा है।

विज्ञापन




नगर कांग्रेस कमेटी के 12 अध्यक्ष
चूरू में तारानगर की नगर कांग्रेस कमेटी में भागीरथ भामी को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जैसलमेर की पोकरण नगर कांग्रेस कमेटी में प्रेम कुमार माली, जैसलमेर की रामदेवरा नगर कांग्रेस कमेटी में अशोक जयपाल, झालावाड़ की भवानी मंडी में विनय कुमार आस्तोलिया, सवाई माधोपुर के बामनवास में श्याम लाल मीणा, सवाई माधोपुर के बोली में रामावतार मंगल को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीकर और उदयपुर की नगर कांग्रेस कमेटियां भी घोषित
सीकर के रामगढ़ शेखावाटी में पवन कुमार सैनी, सीकर के फतेहपुर प्रथम में सैयद अबुबकर, सीकर के फतेहपुर द्वितीय में छोटेलाल, सीकर के लक्ष्मणगढ़ पूर्व में पवन कुमार सैनी को नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह उदयपुर के भींडर शहर में सुंदर लाल जैन और उदयपुर के कानोड़ शहर में सुनील कुमार शर्मा को नगर कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें