Rajasthan CM Bhajanlal Sharma OSD: आरएएस योगेश कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का ओएसडी नियुक्त किया गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव समेत चार आईएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया। जानिए कौन हैं श्रीवास्तव?
राजस्थान के नए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा शपथ लेने के बाद से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री शर्मा के एक्शन मोड की शुरुआत मुख्यमंत्री सचिवालय से हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रमुख सचिव समेत चार आईएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया। वहीं, राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी योगेश कुमार श्रीवास्तव को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
कौन हैं योगेश कुमार श्रीवास्तव
ये 2008 बैच के आरएएस अधिकारी हैं। श्रीवास्तव 14 दिसंबर से पोस्टिंग ऑर्डर की प्रतीक्षा में थे। इससे पहले वह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के उप सचिव भी रह चुके हैं। शनिवार को सरकार के कार्मिक विभाग (डीओपी) ने एक आदेश जारी कर उन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का ओएसडी नियुक्त किया।
इन अधिकारियों को किया गया एपीओ
इधर, शनिवार को ही कार्मिक विभाग ने एक पत्र जारी कर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गलहोत के प्रमुख सचिव समेत चार आईएस अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया। इनमें पूर्व सीएम के प्रमुख सचिव कुलदीप रांका, सचिव गौरव गोयल, सचिव आरती डोगरा और सीएम के विशेष सचिव राजन विशाल शामिल हैं।
विज्ञापन
एक पहले इनकी हुई थी अस्थाई नियुक्ति
इससे पहले शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के शपथ लेने के कुछ घंटे बाद। सीएमओ में तीन आईएएस अफसरों को अस्थाई प्रभार दिया गया था। टी रविकांत को मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव, आनंदी को सचिव और डॉ. सौम्या झा को सीएम के संयुक्त सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था।
कल मुख्यमंत्री और दो डिप्टी सीएम सीएम ने ली थी शपथ
बता दें कि शुक्रवार को भजन लाल शर्मा ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वहीं, दो डिप्टी सीएम दीया कुमारी और डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने भी शपथ ली थी। शपथ के कुछ घंटे बाद तीनों ने पदभार भी ग्रहण कर लिया था।