राजस्थान में रेल विकास की रफ्तार अब करीब डेढ़ गुना होगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए रेल बजट कई मायनों में राजस्थान के लिए खास है। पिछले बजट के मुकाबले इस बजट में डेढ़ गुना अधिक वित्तीय प्रावधान किया गया है।
बजट के अनुसार राजस्थान में रेल विकास के लिए इस वित्तीय वर्ष में करीब 3495 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है।
ये पिछले वर्ष पेश किए गए रेल बजट से डेढ़ गुना अधिक है। पिछले रेल बजट में करीब 2000 करोड़ रुपए के प्रावधान किया गया था। बजट के अनुसार ताजा वित्तीय वर्ष में राजस्थान में 0.3 प्रतिशत यात्रीभार बढ़ा है। लेकिन माल ढुलाई में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।