फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई मायनों में राजस्थान के लिए खास है रेल बजट

Thu, 02 Feb 2017 04:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
रेल बजट
विज्ञापन
राजस्थान में रेल विकास की रफ्तार अब करीब डेढ़ गुना होगी। वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा पेश किए गए रेल बजट कई मायनों में राजस्थान के लिए खास है। पिछले बजट के मुकाबले इस बजट में डेढ़ गुना अधिक वित्तीय प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


बजट के अनुसार राजस्थान में रेल विकास के लिए इस वित्तीय वर्ष में करीब 3495 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। 

ये पिछले वर्ष पेश किए गए रेल बजट से डेढ़ गुना अधिक है। पिछले रेल बजट में करीब 2000 करोड़ रुपए के प्रावधान किया गया था। बजट के अनुसार ताजा वित्तीय वर्ष में राजस्थान में 0.3 प्रतिशत यात्रीभार बढ़ा है। लेकिन माल ढुलाई में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राजस्थान के लाखों सैनिकों को राहत

बजट में छुट्टियों पर जानेवाले सैनिकों के लिए ऑन लाइन बुकिंग की सुविधा दी गई है। ये राजस्थान के लाखों सैनिकों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। राजस्थान से लाखों सैनिक हैं, जो देश की रक्षा में जुटे हुए हैं।

अब उन्हें वारंट लेकर टिकट खिड़की पर लाइनें लगाने की जरूरत नहीं होगी। पहले वारंट को टिकट खिड़की पर दिखाना पड़ता था। अब वे ऑन लाइन भी टिकट जारी करवा सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें