फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rape in Jaipur: छात्रा से घर में घुसकर दुष्कर्म, फोटो कॉपी की दुकान चलाने वाले युवक ने दो साल तक किया देहशोषण

Sat, 12 Mar 2022 11:56 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

जयपुर में एक फोटो कॉपी की दुकान चलाने वाले युवक ने कॉलेज छात्रा से दोस्ती गांठी। फिर एक दिन उसके घर में घुस कर आरोपी ने युवती से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जयपुर में छात्रा से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयपुर जिले में एक छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। फोटो कॉपी की दुकान चलाने वाले एक युवक छात्रा के घर में घुस उसके साथ ज्यादती की। फिर उसके बाद आरोपी पीड़िता को ब्लैकमेल कर उसका दो साल तक देहशोषण करता रहा। 

विज्ञापन

बता दें कि छात्रा शहर के एक निजी कॉलेज में पढ़ रही थी। इस दौरान छात्रा का कॉलेज के पास फोटो कॉपी की दुकान चलाने वाले नवीन सैन से जान-पहचान हुई। जिसके बाद युवक ने छात्रा का मोबाइल नंबर लिया और दोनों में बातचीत शुरू हो गई। एक दिन घर पर छात्रा अकेली थी। आरोपी उसके घर में जा घुसा और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ मुरलीपुरा थाने में मामला दर्ज करवा दिया है।

आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी
रिपोर्ट के मुताबिक पीड़िता ने आरोप लगाया है कि मैं एक इलाके में ही किराये से रहती थी। सितंबर 2020 में एक दिन आरोपी मेरे किराये के कमरे पर आया। उस समय में कमरे पर अकेली थी, तब आरोपी ने मेरे साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने कहा कि मैंने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने मुझे जान से मार देने की धमकी दी। उसके बाद से ही वह मुझे ब्लैकमेल कर मेरा देहशोषण करता आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें