फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: घर से भागी नाबालिग से युवक ने 10 दिन तक किया दुष्कर्म, फिर पांच हजार में बेचा, खरीदार ने भी की ज्यादती

Sun, 17 Jul 2022 04:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पुलिस ने मदद के नाम पर नाबालिग से दस दिन तक दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खरीदार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
नाबालिग के साथ दुष्कर्म। - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के जयपुर में घर से भागी 14 साल की नाबालिग बस में बैठकर भरतपुर पहुंच गई। जहां मदद के नाम पर एक युवक ने उसके साथ दस दिन तक दुष्कर्म किया। बाद में उसे पांच हजार रुपये में शादी के लिए बेच दिया। इसके बाद नाबालिग से उसके खरीदार ने भी ज्यादती की। पुलिस ने नाबालिग को बेचने और उससे दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे पूछताछ के बाद उसे हिंडौन से दस्तयाब किया गया।  

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 26 जून को जयपुर के मुहाना की रहने वाली 14 साल की लड़की लापता हो गई थी। वह सामान लेने की बात कहकर घर से निकली थी, जिसके बाद वापस नहीं लौटी। परिजनों ने मुहाना थाने में बेटी के लापता होने का केस दर्ज कराया। पुलिस ने जांच शुरू की तो नाबालिग के तार भरतपुर से जुड़े हुए मिले। पुलिस ने यहां से देवपाल (33) निवासी कमालपुरा भुसावर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने नाबालिग को बेच दिया है। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को हिंडौन सिटी से दस्तयाब किया। उसे खरीदने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जगह-जगह दबिश दे रही हैं।  

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 26 जून को वह माता-पिता से नाराज होकर घर से चली गई थी। इससे पहले उसने एक व्यक्ति को मिसकॉल किया, उधर से विनोद नाम के व्यक्ति से उसकी बात। जिससे उसने कहा कि मुझे रिश्तेदार के यहां जाना है, लेकिन मेरे पास रुपये नहीं हैं। इसके बाद विनोद ने नारायण सिंह सर्किल के लिए उसे ऑटो करा दिया। जहां से बस में बैठकर वह देर शाम भरतपुर पहुंच गई। 
विज्ञापन


भरतपुर बस स्टैंड पर उसे देवपाल मिला, जिससे उसने ज्वेलर्स की दुकान के बारे में जानकारी ली। आरोपी ने उसे दुकान बताई, लेकिन उसे नहीं मिली। वह दोबारा उसके पास आई और दुकान बताने के लिए कहा, उसे अकेला देखकर आरोपी देवपाल उससे बात करने लगा। उसके पूछताछ करने पर उसने बताया कि मेरे माता-पिता नहीं हैं। मैं अपने भाई के साथ रहती थी, लेकिन अब उसके साथ नहीं रहना है। मदद की पेशकश कर देवपाल ने उसे उसके साथ रहने के लिए कहा। उसके तैयार होने पर आरोपी ने 700 रुपए में उसकी पायल बेची और फिर उसे उत्तरप्रदेश के हापुर ले गया। जहां करीब 10 दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया।  

10 दिन तक रेप करने के बाद आरोपी देवपाल ने नाबालिग को बताया कि उसकी शादी हो चुकी है। तेरी भी शादी करा देता हूं। उसने हिंडौन सिटी के रहने वाले बबलू नाम के युवक से उसकी कॉल कर बात कराई और फिर उसके पास छोड़ गया। बदले में देवपाल ने बबलू से पांच हजार रुपये भी लिए। इसके बाद से बबदू उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पुलिस ने देवपाल को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं आरोपी बबलू की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें