फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: बाड़मेर में नाबालिग से दुष्कर्म, युवक ने अश्लील फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर किए वायरल, दो पर FIR

Tue, 01 Aug 2023 03:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

सार

बाड़मेर में नाबालिग को अकेला देखकर एक युवक उसके घर पहुंच गया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसके अश्लील फोटो ले लिए, जिन्हें आरोपी युवक के साथी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के परिवार को जानकारी लगने पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया।  
विज्ञापन
परिवार के साथ थाने पहुंची पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़मेर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने नाबालिग के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, जिसके बाद परिवार को घटना की जानकारी लगी। पीड़ित परिवार ने बीजराड़ थाने में 2 युवकों के खिलाफ दुष्कर्म कर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में केस दर्ज कराया है।  

विज्ञापन


पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 साल की बहन घटना के समय घर पर अकेली थी। मौका देखकर आरोपी राणा खान घर में घुस गया और उसकी बहन के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसे डरा धमकाकर उसके अशलील फोटो भी खींच ली। जिसके बाद आरोपी के साथी शौकत खान ने उन फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकांउट से अपलोड कर दिए। तस्वीरें वायरल होने के बाद उन्हें परिवार को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ बीजराड़ थाना पहुंचकर केस दर्ज कराया। 

पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाकर जांच की शुरू
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया साथ ही आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, आईटी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें