फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जेल में बंद बेटे की जमानत कराने आई मां से गैंगरेप, तीन युवकों ने की ज्यादती

Sat, 02 Jul 2022 08:39 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

सार

पीड़िता का कहना है कि वह जेल के बाहर बने होटल में चाय पीने गई थी। वहीं तीन युवकों ने उसे बातों में उलझा लिया और मौके पाकर उसका मुंह दबा दिया। फिर तीनों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जोधपुर जेल में बंद बेटे का जमानत मुचलका भरने आई मां के साथ जेल के बाहर गैंगरेप किया गया। महिला का आरोप है कि वह गुरुवार रात जेल के बाहर ही सो गई थी। शुक्रवार सुबह जब वो चाय के दुकान पर गई तो तीन युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पीड़िता ने रातानाडा थाने में गैंगरेप की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि मारपीट के आरोप में उसका बेटा जेल में बंद है। उसी के जमानत के लिए वह जयपुर से जोधपुर जेल आई थी। जेल के बाहर बने वेटिंग हॉल में वह रात को सो गई। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वह जेल के पास ही एक होटल पर चाय लेने गई थी। होटल बंद थी। इसी दौरान वहां बैठे युवकों ने उसे बातों में उलझाया और फिर उसका मुंह दबा दिया। फिर बारी-बारी से तीनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए।

पीड़िता ने जेल जाकर अपने साथ आई महिला को इसकी जानकारी दी और पुलिस थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि दुष्कर्म के मामले में जांच की जा रही है। पुष्टि होने के बाद रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें