फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime News: घर में नहा रही युवती की अश्लील फोटो खींची, ब्लैकमेल कर रेप

Sun, 21 Aug 2022 08:15 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

राजस्थान के बीकानेर जिले में ब्लैकमेल कर रेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने घर में नहा रही युवती की फोटो खींची और बाद में उसे ब्लैकेमल कर रेप किया।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के बीकानेर जिले में घर के आंगन में नहा रही युवती के फोटो खींचकर ब्लैकमेल कर रेप करने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवती ने आरोपी के खिलाफ गंगाशहर थाने में मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने बताया कि गंगाशहर क्षेत्र निवासी एक युवक उसके घर के पास एक दुकान पर काम सीखने आता था। वह 11 अप्रैल, 2022 को घर के आंगन में नहा रही थी। तब आरोपी चुपके से घर में घुस गया। आरोपी ने छुपकर उसके अश्लील फोटो खींच लिए। बाद में आरोपी ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर रेप किया।

आरोपी ने उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं यह भी कहा कि अगर आत्महत्या करने की कोशिश भी की, तो तेरी फोटो वायरल करके परिवार को बदनाम कर दूंगा।
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया, बीते महीने 17 जुलाई को रात को आरोपी बर्थ-डे विश करने के लिए आया। आरोपी ने उसे डरा-धमका कर जबरन मिठाई खिलाई। मिठाई खाने के बाद वह बेहोश हो गई। बाद में आरोपी उसे अनजान जगह पर ले गया। दो-तीन दिन वहां पर रखा। वहां उसके साथ मारपीट भी की। फिर उसे जयपुर ले गया, वहां पर उसने गैर कानूनी तरीके से शादी के कागजों पर हस्ताक्षर करवा लिए। जयपुर बस स्टैंड पर आरोपी चकमा देकर बीकानेर आई। दो-तीन दिन डरी सहमी रही। बाद में भाई और चाचा को अपने साथ हुई आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें