फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक और पुत्र को पीट-पीटकर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
राजस्थान में एक निर्दलीय विधायक और उसके पुत्र को कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। हमले के बाद मौके पर जमा हुए विधायक समर्थकों ने आरोपी के ऑफिस पर जमकर तोड़फोड़ की और जेसीबी की मदद से ऑफिस को तबाह कर दिया गया।
विज्ञापन


मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उदयपुर एसपी अजयपाल लांबा ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर गुस्साए लोगों को समझा कर शांत कर दिया गया है, आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार उदयपुर के वल्लभनगर विधानसभा के गोपालपुरा गांव में सोमवार सुबह कुछ हथियारबंद लोगों ने विधायक रणधीर सिंह भिंडेर और उनके बेटे पर हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमला उस समय हुआ जब विधायक अपने बेटे के साथ एक 50बीघा जमीन पर कब्जा लेने के बाद उस पर भूमि पूजन करवाने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान अपनी कुछ आदमियों के साथ प्रताप सिंह वहां पहुंचे और इसका विरोध किया। उन्होंने जमीन को विवादित बताते हुए उस पर विधायक के कब्जे का विरोध किया।
विज्ञापन

विरोध में विधायक समर्थकों ने आरोपियों का ऑफिस ढहाया

थोड़ी ही देर में मामला बहस के बाद मार पिटाई तक पहुंच गया। जिस पर प्रताप सिंह और उसके आदमियों ने विधायक के बेटे प्राणवीर सिंह पर हमला बोल दिया। जिससे उसे सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मारपिटाई में विधायक को भी चोट पहुंची है।

वहीं इसकी सूचना मिलते ही काफी संख्या में विधायक के समर्थक मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी बस स्टैंड के निकट हमलावर की ट्रैवल एजेंसी पर पहुंचे और वहां जमकर तोड़फोड़ की। गुस्साए समर्थकों ने जेसीबी की मदद से पूरे ऑफिस का ही गिरा दिया।

इसके बाद क्षेत्र में जबरदस्त तनाव की स्थिति हो गई। कुछ देर बाद पुलिस अधिकारी भी मौका स्‍थल पर पहुंच गए। मामले में प्रताप सिंह और उसके चार समर्थकों के खिलाफ 307 और धारा 324 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें