फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिगड़े बोल: दिनदहाड़े डॉक्टर दंपती की हत्या पर बोले मंत्री, जो किया, उसी की मिली सजा

Sun, 30 May 2021 09:52 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

सार

भरतपुर दौरे पर आए राजस्थान के चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग ने शनिवार को अजीब बयान देते हुए कहा कि हर गलती सजा मांगती है। 
विज्ञापन
राजस्थान के मंत्री सुभाष गर्ग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के भरतपुर में दो बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार को एक डॉक्टर दंपती की दिनदहाड़े सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाश वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए अब पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। वहीं दंपती की हत्या पर राजस्थान के चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग ने शनिवार एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दंपती ने जो किया, उनको उसी की सजा मिली। हर गलती सजा मांगती है।

विज्ञापन


सुभाष गर्ग ने शुक्रवार को हुई डॉक्टर दंपती के हत्या पर कहा कि हर गलती सजा मांगती है। उन्होंने जो गलती की, उसी की सजा मिली। सुभाष गर्ग ने कहा कि अगर आरोपी पहले से ही डॉक्टर दंपती को ब्लैकमेल कर रहा था, तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी क्यों नहीं दी? डॉक्टर के परिजनों ने ही उन्हें पुलिस में शिकायत करने से रोका था। अगर पुलिस को इस बारे में जानकारी दी होती को यह घटना नहीं होती। आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया जाता। उन्होंने कहा कि भरतपुर के साथ सभी जगह अपराध हो रहा है।

बता दें कि राजस्थान के भरतपुर में शुक्रवार को दो बेखौफ बदमाशों ने एक डॉक्टर दंपती की दिनदहाड़े सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी। बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब डॉक्टर दंपती कार में सवार होकर किसी काम से कहीं जा रहे थे। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। अब पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। इस लाइव मर्डर का वीडियो भी सामने आया है।
विज्ञापन


मृतक चिकित्सक दंपती की पहचान डॉक्टर सुदीप गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता के रूप में हुई। हत्या की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डॉक्टर दंपती के मर्डर का लाइव वीडियो झकझोर देने वाला है। डॉक्टर सुमित गुप्ता और उनकी पत्नी डॉक्टर सीमा गुप्ता अपना निजी क्लीनिक चलाते थे। दोनों के शव आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें