फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: दीया कुमारी ने भूपेंद्र यादव और शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, कुंभलगढ़ अभ्यारण और मार्बल की समस्याओं पर हुई चर्चा

Wed, 30 Mar 2022 03:15 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

सांसद दीया कुमारी की अगुवाई और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में कुंभलगढ़ वन्य अभयारण्य के संबंध में बैठक हुई। 
विज्ञापन
मंत्रियों के साथ दीया कुमारी - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा में बजट सत्र के दौरान भाजपा सांसद दीयाकुमारी ने राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर श्रम और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।

विज्ञापन

सांसद दीयाकुमारी की अगुवाई और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में कुंभलगढ़ वन्य अभयारण्य के संबंध में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण आयोग और राजस्थान वन विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्यसभा सांसद ओमप्रकाश माथुर भी उपस्थित रहे।

बैठक में कुंभलगढ़ अभयारण्य घोषित करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के अधिकारीयों के मध्य में समन्वय स्थापित करने के लिए विस्तार से चर्चा की गई। जिससे अभ्यारण्य के मार्ग में आ रही बाधाओं को शीघ्र दूर किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें