फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand: राज्यपाल हरिभाऊ ने हल्दीघाटी की पवित्र मिट्टी से लगाया तिलक, वीर महाराणा प्रताप को दी श्रद्धांजलि

Sat, 07 Jun 2025 02:36 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

राज्यपाल हरिभाऊ ने आज राजसमंद में महाराणा प्रताप के स्मारक पर पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित किए। इस दौरान राज्यपाल ने त्याग और स्वाभिमान की प्रतीक इस पवित्र मिट्टी का तिलक भी लगाया।
विज्ञापन
राजसमंद के दौरे पर पहुंचे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को राजसमंद दौरे के तहत ऐतिहासिक हल्दीघाटी पहुंचे। उन्होंने महाराणा प्रताप स्मारक पर वीर शिरोमणि को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राज्यपाल चेतक समाधि, हल्दीघाटी दर्रा और महाराणा प्रताप संग्रहालय भी पहुंचे।

विज्ञापन


राज्यपाल ने त्याग और स्वाभिमान की प्रतीक इस पावन धरती को नमन करते हुए वहां की मिट्टी से तिलक किया और महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने चेतक समाधि स्थल पर पहुंचकर महाराणा प्रताप के विश्वस्त और वीर घोड़े चेतक की वीरता को भी नमन किया। राज्यपाल ने संग्रहालय का अवलोकन किया, जहां उन्हें वीडियो फिल्म के माध्यम से महाराणा प्रताप के त्याग, तपस्या और बलिदान की गौरवगाथा दिखाई गई। इस दौरान संग्रहालय प्रभारी भूपेन्द्र श्रीमाली ने उन्हें विभिन्न ऐतिहासिक तथ्यों की जानकारी दी।

ये भी पढ़ें:  'डॉ. साहब का नाम लिया, समझो काम हो गया', बेनीवाल का मीणा पर तंज; खास बातचीत में और क्या बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने किया स्वागत
राज्यपाल के दौरे के दौरान जिला कलेक्टर बालमुकुंद असावा और पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक, तहसीलदार आशीष सोनी, खमनोर विकास अधिकारी हनुवीर सिंह, और अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। हल्दीघाटी में श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद राज्यपाल चित्तौड़गढ़ के लिए रवाना हुए।
 

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें