फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News: कांकरोली में देर रात मकान गिरने से युवक की मौत, गंभीर घायल को उदयपुर रैफर किया

Tue, 15 Jul 2025 09:44 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

कल देर रात कांकरोली में एक मकान गिरने से एक दो लोग मलबे में दब गए, जिनमें से एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल को इलाज के लिए उदयपुर रैफर किया गया है।
विज्ञापन
कांकरोली में देर रात मकान गिरने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कांकरोली क्षेत्र के घोरा मोहल्ला में कल देर रात एक कच्चा मकान गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के समय मकान में एक ही परिवार के चार सदस्य सो रहे थे, जिनमें गोविंद सिंह पिता कालू सिंह गोरवा की मौत हो गई , जबकि गंभीर घायल मंजू देवी पत्नी गोविंद सिंह को राजसमंद जिला चिकित्सालय से उदयपुर रैफर किया गया है। इस घटना में मृतक के पुत्र करण सिंह व संजू सिंह मकान से सुरक्षित बाहर निकल गए थे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कल राजसमंद जिला मुख्यालय पर 3 घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई थी इसी के चलते पुराने मकान की दीवारों में पानी आने के कारण दीवारें कमजोर हो गई और देर रात्रि को जिला मुख्यालय के कांकरोली थाना क्षेत्र में बहुमंजिला मकान गिरने की बात सामने आ रही है। हादसे के बाद स्थानीय मोहल्लेवासियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायलों को मलबे से बाहर निकाला।

ये भी पढ़ें: Rajasthan: सावन के पहले सोमवार पर सीएम शर्मा और BJP प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने किया भगवान शिव का अभिषेक
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान मकान मालिक की मौत हो गई। वहीं उनकी पत्नी को गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रैफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही कांकरोली पुलिस थाने से पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें