फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News: मामूली विवाद में सुपारी देकर दो भाइयों पर कराया जानलेवा हमला, मुख्य साजिशकर्ता समेत 7 गिरफ्तार

Sun, 03 May 2026 03:38 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

कांकरोली थाना क्षेत्र में मंदिर निर्माण सामग्री सड़क पर डालने को लेकर शुरू हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, इसके चलते सुपारी देकर दो भाइयों पर हमला कराया गया। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के कांकरोली थाना क्षेत्र के आसोटिया गांव में दो भाइयों पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता सहित सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी डिटेन किया गया है।

विज्ञापन


3 अप्रैल की रात हुई थी वारदात
यह घटना 3 अप्रैल की रात करीब 11 बजे की है, जब आसोटिया निवासी भेरूलाल प्रजापत और रवि प्रजापत घर लौट रहे थे। सती माता मंदिर और द्वारिकाधीश मंदिर के पास गली में घात लगाकर बैठे बदमाशों ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले में भेरूलाल के पैर पर धारदार हथियार से वार किया गया, जिससे उसकी हड्डी टूट गई और वह बेहोश हो गया। वहीं रवि प्रजापत को लाठियों से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। आरोपी दोनों से नकदी लूटकर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: Rajsamand News: नाथद्वारा में अवैध हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, 9 हजार से ज्यादा तलवारें जब्त, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन


सीसीटीवी से हुआ खुलासा
पीड़ितों के पिता सुरेश प्रजापत ने 4 अप्रैल को मामला दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देशन और थाना प्रभारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपियों तक पहुंच बनाई।

जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी मनोज उर्फ गट्टा जावड़िया का पीड़ितों से मंदिर निर्माण सामग्री सड़क पर डालने को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में उसने चंद्रशेखर उर्फ आकाश भील और उदयलाल छापरवाल को सुपारी देकर हमला करवाया।
विज्ञापन


पुलिस ने मनोज उर्फ गट्टा, चंद्रशेखर उर्फ आकाश भील, उदयलाल छापरवाल, जगदीश उर्फ लक्की भील, दिनेश भील और रोहित प्रजापत को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को डिटेन किया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें