फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News: सपना देखने के बाद दोस्तों को लेकर खेत से सोना निकालने पहुंचा, 6 गिरफ्तार

Sun, 08 Mar 2026 02:46 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

Rajsamand News: राजसमंद जिले के नाथद्वारा में अस्पताल मोर्चरी के पास खेत में सोना गड़ा होने का सपना देखने के बाद छह युवक खुदाई करने पहुंचे, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मौके से गेंती, फावड़ा और तगारी बरामद हुई। युवक सपना देखकर कार्रवाई में जुटे थे और पुलिस उनसे आगे की पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सपना देख कर खेत से सोना निकालने पहुंचे, 6 युवक गिरफ्तार।फोटो -अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद जिले के नाथद्वारा में अस्पताल मोर्चरी के पास खेत में रात को सोना गड़ा होने के सपने के बाद खुदाई करते छह युवकों को पुलिस ने पकड़ा। मौके से गेंती, फावड़ा और तगारी बरामद की गई। सभी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जा रही है।

पुलिस को देख भागने लगा युवक

विज्ञापन

श्रीनाथजी मंदिर थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि 6 मार्च की रात करीब 12:23 बजे पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इस दौरान आरके हॉस्पिटल की मोर्चरी के पास खड़ी एक इको कार पुलिस को देखकर चालक ने कार भगाने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर कार को रोक लिया।

चालक की गिरफ्तारी से खुला राज
चालक से पूछताछ में पता चला कि उसके तीन-चार साथी मोर्चरी के पास खेत में हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वहां गेंती, फावड़ा और तगारी पड़ी मिली और खेत में खुदाई के निशान दिखाई दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस जाब्ता बुलाकर आसपास तलाशी ली गई और संदिग्ध युवकों को पकड़कर पूछताछ की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल आज, भारत की जीत के लिए अजमेर दरगाह में पेश की गई चादर
विज्ञापन


सपना देखने के बाद खेतों में कर रहे थे खुदाई
युवकों में से एक किशन लाल माली ने बताया कि उसे सपना आया था कि अस्पताल के पास एक खेत में सोना गड़ा हुआ है। इसी सपने के आधार पर उसने अपने दोस्तों को नाथद्वारा बुलाया और रात में खेत में खुदाई करने पहुंचे। पुलिस ने मामले में छह संदिग्ध युवकों को डिटेन कर गिरफ्तार किया और उनसे आगे की पूछताछ जारी है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें