फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: दोस्तों के साथ झील में नहाने उतरा युवक गहरे पानी में डूबा, परिवार में मचा कोहराम

Sun, 10 May 2026 08:11 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

Rajasthan News: राजसमंद झील में दोस्तों के साथ नहाने उतरे 25 वर्षीय युवक कमलेश गमेती की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ पीपरड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा है और प्रशासन ने लोगों से जलाशयों में सावधानी बरतने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
युवक की डूबने से मौत हुई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद जिले के पीपरड़ा क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने आए दोस्तों के समूह के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। राजसमंद झील में नहाने उतरे छह दोस्तों में से एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था
जानकारी के अनुसार, नाथद्वारा के जीवा खेड़ा निवासी कमलेश गमेती (25) पुत्र जमनालाल गमेती अपने पांच दोस्तों के साथ पीपरड़ा में एक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। गर्मी और उमस के कारण सभी दोस्त राजसमंद झील में नहाने उतर गए।

गहरे पानी में डूबने से हुई मौत
इसी दौरान कमलेश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने की कोशिश की और शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर राजनगर पुलिस और बचाव दल भी घटनास्थल पर पहुंच गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rajasthan: मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया, फिर गला दबाकर की हत्या; जेवर के लिए बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार
विज्ञापन


पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव
काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को राजसमंद जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से झील और गहरे जलाशयों में सावधानी बरतने की अपील की है।

 

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें