फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया, फिर गला दबाकर की हत्या; जेवर के लिए बुजुर्ग महिला को बनाया शिकार

Sun, 10 May 2026 07:35 PM IST
सलूंबर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सलूंबर

सार

Rajasthan News: सलूंबर जिले के बनोड़ा गांव में लापता 80 वर्षीय महिला की हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। आरोपी ने गला दबाकर हत्या करने और चांदी के जेवर लूटकर शव जंगल में फेंकने की बात कबूल की। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलूंबर जिले के बनोड़ा गांव में लापता बुजुर्ग महिला की हत्या और लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने महिला की हत्या कर शव जंगल में फेंकने और जेवर लूटने की बात स्वीकार की है। घटना के खुलासे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
विज्ञापन


शक के आधार पर पुलिस ने की पूछताछ
पुलिस के अनुसार, बनोड़ा गांव निवासी मरती देवी पत्नी रोडाजी पटेल (80) पिछले कुछ दिनों से लापता थीं। परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। मामले में संदेह के आधार पर पुलिस ने गांव के ही निवासी हिरालाल पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी ने कबूला जुर्म
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि छह मई की शाम करीब 6:30 बजे वह मरती देवी को मोटरसाइकिल पर बैठाकर नानंगा होते हुए बेडावल रोड की ओर ले गया था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बोरज और बेडावल के बीच जंगल क्षेत्र में पुलिया के पास उसने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


चांदी के जेवर उतारकर फेंके
हत्या के बाद आरोपी ने महिला के पहने हुए चांदी के जेवर उतार लिए और शव को पुलिया के नीचे फेंक दिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिया के नीचे लाल कपड़ों में महिला का शव बरामद हुआ। शव पुराना होने के कारण उससे तेज दुर्गंध आ रही थी।

ये भी पढ़ें-   60 लाख में बिका कृषि विज्ञान का पेपर: पूर्व आरपीएससी सदस्य समेत तीन गिरफ्तार, एसओजी के खुलासे से मचा हड़कंप

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को शव सौंपा
घटना की सूचना मिलते ही थानाधिकारी पवन सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में मृतका के परिजनों और ग्रामीणों को बुलाया गया, जिन्होंने कपड़ों के आधार पर शव की पहचान मरती देवी के रूप में की। पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाने के बाद शव को जिला चिकित्सालय सलूंबर की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


रविवार को जैसे ही बुजुर्ग महिला का शव गांव पहुंचा, बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए। गांव में गमगीन माहौल के बीच मृतका का अंतिम संस्कार किया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें