फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: राजसमंद में भीषण सड़क हादसा, फोरलेन पर खड़े डंपर से कार टकराई; दो लोगों की मौत

Sun, 05 Oct 2025 03:54 PM IST
राजसमंद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

Rajasthan News: राजसमंद में गोमती-उदयपुर फोरलेन पर खड़े डंपर से कार टकराने पर दो लोगों की मौत हो गई। हादसा देर रात भगवान्दा खुर्द के पास हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोमती-उदयपुर फोरलेन पर खड़े डंपर के पीछे से तेज रफ्तार कार टकरा गई, जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद फोरलेन पर कुछ समय तक यातायात भी प्रभावित रहा।

विज्ञापन


खड़े डंपर से टकराई कार, मौके पर मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार, हादसा भगवान्दा खुर्द के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़े डंपर के पिछले हिस्से में केलवा की ओर से आ रही एक कार जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में आज आंधी, बारिश व ओलावृष्टि का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
विज्ञापन


एक की मौके पर मौत, दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को गंभीर अवस्था में आर.के. जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मृत्यु हो गई। दोनों मृतक उदयपुर के निवासी बताए जा रहे हैं, जो केलवा से उदयपुर की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन


पुलिस ने वाहनों को सड़क किनारे किया, जांच शुरू
सूचना मिलने पर राजनगर थाना अधिकारी दल-बल सहित मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया, ताकि यातायात सुचारु हो सके। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- Balotra News: एक महीने बाद फिर वही दर्दनाक दृश्य, बालोतरा की लूणी नदी ने दो और मासूम जानें लीं

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें