फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजसमंद में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चार लोगों की दर्दनाक मौत, 11 गंभीर घायल

Thu, 24 Sep 2026 05:18 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

रेलमगरा के मुख्य मार्ग पर श्रद्धालुओं और श्रमिकों से भरी तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
रेलमगरा में दर्दनाक सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणपति विसर्जन के बाद लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से चार लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। हादसा रेलमगरा थाना इलाके की बनेडिया ग्राम पंचायत स्थित तुर्कीया खेड़ा गांव में गुरुवार दोपहर बजे हुआ। सांसेरा जलदेवी तालाब में गणेश प्रतिमा का विसर्जन कर श्रद्धालु अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान खटुकारा मार्ग पर मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉली के नीचे दबने से तीन श्रद्धालुओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

विज्ञापन


मोड़ पर काफी तेज थी ट्रैक्टर की गति
थानाधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि विसर्जन समारोह के बाद सभी लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार होकर अपने गांव वापस जा रहे थे। खटुकारा मार्ग पर स्थित मोड़ पर ट्रैक्टर की गति काफी तेज थी। अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्रॉली सीधे सड़क किनारे पलट गई। ट्रॉली पलटने के कारण उसमें सवार तमाम श्रद्धालु उसके भारी ढांचे के नीचे दब गए। दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया।

ये भी पढ़ें: अलवर: थाने के सामने पत्थर से पीट-पीटकर युवक की हत्या, धरने पर बैठे परिजन, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
विज्ञापन


मृतकों में बच्चा और महिला शामिल
इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों में एक 12 साल के बच्चे समेत दो महिलाएं और एक बुजुर्ग शामिल हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की सहायता से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर रूप से घायल लोगों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रैफर कर दिया गया। अन्य सभी घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय समेत क्षेत्र के अन्य अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन


प्रशासनिक अधिकारियों ने लिया जायजा
जिला कलेक्टर अरुण कुमार हसीजा और पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण किया और घटना के कारणों की जानकारी ली। इसके पश्चात दोनों अधिकारियों ने सीधे जिला चिकित्सालय पहुंचकर भर्ती घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों को घायलों के समुचित तथा त्वरित इलाज के निर्देश दिए।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें