बालकृष्ण स्टेडियम में बना स्ट्रांगरूम।
- फोटो : अमर उजाला
हाल ही में राजसमंद संसदीय क्षेत्र में लोकसभा चुनाव 2024 का द्वितीय चरण शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ है। इसके बाद EVM को कड़ी सुरक्षा के साथ राजसमंद के बालकृष्ण स्टेडियम में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
बता दें कि राजसमंद कलेक्टर डॉ. भंवरलाल और राजसमंद एसपी मनीष त्रिपाठी के निर्देश पर इन EVM की चार लेयर्स में सुरक्षा की जा रही है। इसी के चलते राजसमंद कलेक्टर और एसपी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आज फिर अचानक बालकृष्ण स्टेडियम पहुंचे।
बता दें कि जिले के दोनों आला अधिकारियों ने स्ट्रॉग रूम में अंदर जाने से पहले गेट पर रखे रजिस्टर में अपनी अपनी एंट्री की और इसके बाद अंदर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं, स्ट्रॉग रूम के गेट के बाहर और बालकृष्ण स्टेडिम के अंदर कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर गुर्जर की मांग पर टेंट लगाकर एलईडी स्क्रीन लगाई गई।
बता दें कि इस एलईडी स्क्रीन में स्ट्रॉग रूम में रखी ईवीएम और अंदर आने जाने वाला हर व्यक्ति साफ दिखाई दे रहा है। ऐसे में कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर गुर्जर के समर्थक यशपाल गुर्जर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमें सब पर विश्ववास है, लेकिन हमारी जानकारी में सभी चीजे रहे इसलिए यह एलईडी लगाई गई है। वहीं, कांग्रेस द्वारा लगाई गई एलईडी को लेकर कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्याशी चाहे तो स्ट्रॉग रूम की व्यवस्था पर नजर रख सकता है। इसको लेकर कांग्रेस प्रत्याशी ने जिला प्रशासन से अनुमति मांगी थी।