फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bikaner News: मेडिकल स्टोर से दिनदहाड़े हजारों की नकदी ले उड़ा बदमाश, सीसीटीवी फुटेज में आया नजर

Sun, 28 Apr 2024 07:40 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर

सार

दवा खरीदने के बहाने आए चोर ने पहले दुकान की रैकी की और फिर दोपहर को आकर गल्ले से 35 हजार रुपये चोरी करके फरार हो गया। चोरी से पहले उसने दुकान में लगे सीसीटीवी से छेड़छाड़ भी की ताकि उसकी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड न हो।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं में होता इजाफा शहर में चोरों के लगातार बुलंद होते हौसलों की दास्तान कह रहा है। ताजा मामला मुक्ताप्रसाद नगर थाना क्षेत्र का है, जहां एक चोर ने बड़ी सफाई से दवाई की दुकान की रैकी की और बाद में गल्ले से 35 हजार रुपये चोरी करके चंपत हो गया हालांकि चोरी की यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुक्ता प्रसाद नगर स्थित रक्षिता मेडिकल स्टोर में एक युवक सुबह 10  बजे दवा खरीदने के बहाने आया था, उस दौरान इस शख्स ने दुकान की रैकी की और बाद में मौका पाकर गुल्लक में रखी नकदी पर हाथ साफ करके फरार हो गया।

दुकानदार जगवीर शर्मा ने मुक्ताप्रसाद नगर थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि अजय माली नाम का युवक सुबह दुकान पर दवा खरीदने आया और उसके बाद दोपहर में दोबारा आकर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का एंगल बदलने की कोशिश की और गल्ले से 35 हजार रुपये लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें