फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand News : दो युवकों के साथ मारपीट के बाद गर्माया माहौल, हिंदू संगठनों ने देर रात थाने पर दिया धरना

Fri, 27 Sep 2024 12:39 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

कल रात समुदाय विशेष के लोगों द्वारा दो युवकों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद देर रात हिंदू संगठन के लोगों ने राजनगर पुलिस थाने पर धरना दिया और आज सवेरे से ही शहर के बाजार बंद हैं।
विज्ञापन
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजसमंद में कल रात दो युवकों के साथ मारपीट की घटना के बाद माहौल गर्मा गया। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने वाहनों के शीशे फोड़ दिए। जानकारी मिलने के कुछ ही समय में एएसपी महेन्द्र पारिक, डीवाईएसपी विवेक सिंह, कांकरोली पुलिस थाना इंचार्ज हनवंत सिंह सोढा, राजनगर पुलिस थाना इंचार्ज रमेश मीणा सहित नाथद्वारा डीवाईएसपी व बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


घटना से गुस्साए लोगों और हिंदू संगठनों ने देर रात राजनगर थाने पहुंचकर आरोपियों को पकड़ने की मांग की। इस दौरान पुलिस के वाहन भी दाणी चबूतरा, फव्वारा चौक बस स्टैंड, सिलावट वाडी सहित बाजार में गश्त करते रहे, जिससे कोई अप्रिय वारदात न हो।

डीवाईएसपी विवेक सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राजनगर पुलिस थाना सर्कल पर मामू भाणेज रोड पर कृष्णा व राहुल बैठे हुए थे। इस दौरान समुदाय विशेष के कुछ युवक वहां आए, जिनके साथ कहासुनी होने के बाद उन्होंने दोनों युवकों के साथ मारपीट कर दी। परिजनों ने राजनगर पुलिस थाने पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


घटना के बाद मामला गर्माने की आशंका को देखते हुए शहर में कई स्थानों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सवेरे से शहर के बाजार भी लगभग बंद ही हैं। फिलहाल क्षेत्र में शांति स्थिति बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी एवं अतिरिक्त कलेक्टर नरेश बुनकर ने राजनगर थाने में हिंदू संगठन से शांति बनाए रखने की अपील की है और शहरवासियों से अफवाहों से दूर रहने का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें