फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajsamand: सूरजकुंड से लौट रहे 50 से ज्यादा श्रद्धालु पानी के तेज बहाव में फंसे, स्थानीय लोगों ने बाहर निकाला

Mon, 26 Jun 2023 01:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजसमंद

सार

इस घटना के बाद कुंभलगढ़ प्रशासन ने श्रद्धालुओं के पार्किग से आगे जाने पर रोक लगा दी है। कुंभलगढ़ एसडीएम जयपाल सिंह राठौड़ ने सुरक्षा के लिहाज से पुलिसकर्मी भी तैनात किए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने रस्सी की मदद से श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के कुंभलगढ़ जिले के कुंभलगढ़ क्षेत्र के सूरजकुंड धाम पर रविवार को 50 से ज्यादा श्रद्धालु पानी के तेज बहाव में फस गए। जानकारी लगने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और रस्से की मदद से पानी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को उदयपुर और राजसमंद के कुछ लोग कुंभलगढ के घने जंगल में स्थित प्राकृतिक सूरजकुंड धाम पर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे। श्रद्धालु दर्शन कर वापस लौट रहे थे, इस दौरान रास्ते में तेज बारिश शुरू हो गई। 



तेज बारिश के कारण पानी का बहाव तेज शुरू होने से रास्ता बंद हो गया और करीब 50 श्रद्धालु वहीं फंस गए। जानकारी लगने पर स्थानीय लोग भवानी सिंह झाला, ओंकार सिंह झाला, पीपला के सरपंच भगवत सिंह झाला, परसराम शर्मा सहित अन्य लोग रस्सी लेकर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद पेड़ से रस्सी बांधकर उसके सहारे से एक-एक कर सभी श्रद्धालुओं को सुरिक्षत बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


इस घटना के बाद कुंभलगढ़ प्रशासन ने श्रद्धालुओं के पार्किग से आगे जाने पर रोक लगा दी है। कुंभलगढ़ एसडीएम जयपाल सिंह राठौड़ ने सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मी भी तैनात किए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें