फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: जैसलमेर में 4 सितंबर को राजनाथ सिंह करेंगे BJP की परिवर्तन यात्रा का आगाज, इतनी सीटों को करेगी कवर

Tue, 29 Aug 2023 10:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

भाजपा की परिवर्तन यात्रा रामदेवरा से होते हुए पोकरण, लाठी, चांधन होते हुए शाम 6.30 बजे जैसलमेर के हनुमान चौराहा पहुंचेगी। हनुमान चौराहे पर स्वागत के बाद आम सभा होगी। पहली परिवर्तन यात्रा प्रदेश की 51 सीटों को कवर करेगी। 
विज्ञापन
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा की की परिवर्तन यात्रा 4 नवम्बर को जैसलमेर के रामदेवरा से शुरू होगी। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस यात्रा को रवाना करेंगे। इससे पहले सुबह 10.30 बजे रामदेवरा पैनोरमा के पास एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा। इस सभा को राजनाथ सिंह, मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल और कैलाश चौधरी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


भाजपा की परिवर्तन यात्रा रामदेवरा से होते हुए पोकरण, लाठी, चांधन होते हुए शाम 6.30 बजे जैसलमेर के हनुमान चौराहा पहुंचेगी। हनुमान चौराहे पर स्वागत के बाद आम सभा होगी। दूसरे दिन 5 सितंबर को देवीकोट, फतेहगढ़ होते हुए दोपहर 1 बजे बाड़मेर जिले के शिव में यात्रा प्रवेश करेगी। ये परिवर्तन यात्रा जोधपुर संभाग की 33, नागौर की 10, अजमेर की 8 यानि कुल 51 विधानसभाओं को 18 दिन में कवर करेगी और इस दौरान जनता के बीच परिवर्तन का बिगुल बजाएगी।

भाजपा नेताओं और प्रशासन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया
पोकरण में रामदेवरा कस्बे में 4 सितंबर को आयोजित होने वाली इस परिवर्तन यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। मंगलवार को भाजपा नेताओं और प्रशासन ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पोकरण रोड पर आयोजित होने होने वाले कार्यक्रम को लेकर पूर्व उप मुख्य सचेतक मदन राठौड़, प्रधान भगवत सिंह, उपखण्ड अधिकारी गोपाल परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह समेत आदि नेता मौके पर पहुंचे। इस दौरान  उन्होंने कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।  
विज्ञापन


इन्हें मिली जिम्मेदारी
बैठक में महामंत्री सवाई सिंह गोगली और सुशील व्यास ने यात्रा को लेकर कविता खत्री, विक्रम सिंह नाचना, पवन कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह बडोडा गांव, कुणाल सिंह अडबाला, वीरेंद्र सिंह, छुग सिंह सोढा, तारेंद्र सिंह झिझनियाली, महंत बाल भारती महाराज, ओम सेवक, पूर्व विधायक सांग सिंह भाटी और छोटू सिंह भाटी को अपने-अपने क्षेत्र से आमजन और कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारियां दी हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें