फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश यूथ कांग्रेस एक्टिव, 7 पदाधिकारियों की इन पदों पर की गई नियुक्तियां

Wed, 02 Aug 2023 09:03 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान यूथ कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिव मोहम्मद शाहिद ने आदेश जारी कर 7 पदाधिकारियों की नियुक्तियां कर दी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सचिव मोहम्मद शाहिद ने आदेश जारी कर विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर 7 पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। जबकि एक पदाधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।

विज्ञापन


प्रदेश महासचिव पद पर अविनाश महिला, जुबेर खान और चंद्रकांता नागौरी को नियुक्त किया गया है। जबकि प्रदेश सचिव पद पर रोहित इंदौरा, अभिषेक सोमरा और रवि किराड़ को नियुक्ति दी गई है। वहीं, स्टेट कोऑर्डिनेटर मीडिया डिपार्टमेंट रमेश सिंह मेघवाल को बनाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रभारी और सह प्रभारियों के साथ सचिव के रूप में राहुल यादव को अटैच किया गया है। आदेश में कहा गया है कि यह लिस्ट राजस्थान प्रभारी, सह प्रभारी और स्टेट प्रेसिडेंट डेलीगेट्स से अप्रूव्ड है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें