फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसी के घर गई 4 साल की बेटी, मां ने पीट पीटकर मार डाला

Tue, 05 Jul 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तों में दुश्मनी की आग किस कदर इंसान को पागल कर देती है इसका खतरनाक उदाहरण सामने आया है राजस्‍थान के धौलपुर में। जहां एक महिला ने अपनी चार साल की बेटी को इसलिए पीट पीटकर मार डाला क्योंकि वह बिना बताए उसकी जेठानी के यहां चली गई थी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 24 मई को हुई इस घटना का पुलिस ने अब खुलासा किया है। जानकारी के अनुसार कंचन पुरा निवासी भूरी देवी का पडोस में रहने वाली अपनी बहन से पारिवारिक विवाद चल रहा था जिसकी वजह से उसने वहां आना जाना बंद कर रखा था। 

बीते 24 मई को उसकी 4 साल की बेटी असिकी उसे बिना बताए अपनी मौसी के यहां खेलने चली गई। ‌असिकी वापस लौटी तो उसकी मां ने उसे वहां जाने पर डांट फटकार लगानी शुरू कर दी। इसी बीच अचानक उसका गुस्सा और भड़क उठा और उसने झाडू उठाकर मासूम असिकी की पिटाई शुरू कर दी। 
विज्ञापन


भूरी देवी के पडोसियों ने बताया कि उन्हें काफी देर तक उसके घर से बच्ची के रोने-चिल्लाने की आवाज आती रही। पुलिस के अनुसार महिला तब तक बेटी को पीटती रही जब तक उसका दम नहीं निकल गया। 
विज्ञापन

बेटी की मौत के बाद चुपचाप दंगल में कर दिया दफन

उसकी मौत होते ही वह भौचक्की रह गई, इसके बाद उसने चुपचाप बेटी की लाश को उठाया और उसे जंगल में ले जाकर दफन कर दिया। इसके बाद महिला घर लौटी और बेटी के गायब होने की जानकारी पडोसियों को दी। 

इसके बाद महिला ने बड़े शातिराना तरीके से अपने पति को भी यह कहर फंसा लिया कि मारपीट के बाद डर के मारे बेटी घर से कहीं चली गई। मामले में पुलिस को सूचना दी गई तो बच्ची की छानबीन शुरू हुई। इसी बीच पडोसियों ने उससे हुई मारपीट और उसके रोने चिल्लाने की बात उसके पिता को बताई। 

पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया। आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें