फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के लिए नाबालिग पत्नी ने पत्थर मार मारकर ले ली पति की जान

Fri, 01 Jul 2016 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अवैध संबंधों में कत्ल की दास्तां तो आपने खूब सुनी होंगी लेकिन एक कत्ल ऐसा जहां रिश्तों का तो खून हुआ ही इंसानियत भी शर्मसार हो गई। जयपुर में एक 17 साल की लड़की ने अपने पति की पत्‍थर मार मारकर हत्या कर दी। 
विज्ञापन


आरोप है कि लड़की का किसी युवक से अवैध संबंध था, जिसका पति विरोध करता था। लड़की को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला जयपुर के कनौटा क्षेत्र का है। जहां एक ऑटोमोबाइल कंपनी में काम करने वाले कर्मचारी मनफूल की हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार 20 साल के मनफूल की पिछले साल ही 16 साल की एक लड़की से शादी हुई थी।

शादी को लेकर यह बात भी होती थी कि लड़की उम्र 18 साल से कम होने के कारण यह शादी अवैध है। बहरहाल पति पत्नी दोनों कनौटा क्षेत्र में रहते थे। बताया जाता है कि शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच झगड़ा रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पति को शक था पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध

युवक को शक था कि उसकी पत्नी के किसी बाहरी युवक से अवैध संबंध हैं। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को भी इसी मुद्दे पर पति पत्नी में झगड़ा हुआ। इसके बाद फूलचंद नहाने के लिए बाथरूम में चला गया। आरोप है कि जैसे ही वह बाहर निकला उसकी पत्नी ने पत्‍थर लेकर उसके सिर पर हमला कर दिया। 

वह तब तक उस पर वार करती रही जब तक उसकी जान नहीं निकल गई। पास पडोसियों ने मनफूल की चींख सुनी तो तुंरत भागकर मौके पर पहुंचे, जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर‌ दिया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया।

दूसरी ओर ऐसा ही एक मामला सामने आया है राजस्‍थान के बारां जिले में। जहां एक पत्नी ने चाकू मारकर पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला भगवती देवी ने बताया कि पति राजवीर उसके चरित्र पर शक करता था और रोज उससे मारपीट की जाती थी। महिला सरकारी अस्पताल में नर्स है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें