फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: हनुमानगढ़ में क्यों जान देने को मजबूर हुए 23 ईंट-भट्ठों के मजदूर, जानें क्या है पूरा मामला

Sun, 23 Jul 2023 07:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हनुमानगढ़

सार

Hanumangarh News: राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में ईंट-भट्ठों पर काम करने वाले 23 मजदूर जान देने को मजबूर हुए हैं। इन लोगों ने राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जान देने को मजबूर हुए मजदूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हनुमानगढ़ में 23 ईंट-भट्टा मजदूरों ने जिला कलेक्टर को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर इच्छा मृत्यु की मांग की है। हनुमानगढ़ के गांव श्रीनगर में स्थित एक ईंट-भट्टा पर मजदूर लंबे समय से कार्य कर रहे थे। उनके जब मजदूरी लेने का वक्त आया तो भट्ठा मजदूर आनाकानी करने लगा। दो तीन बार पंचायत हुई, जिसके बाद आधा पैसा दे दिया। लेकिन अभी भी तीन लाख से ज्यादा का बकाया चल रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि बकाया पैसों की मांग मजदूर लंबे समय से करते आ रहे हैं। लेकिन ईंट-भट्टा मालिक कालूराम जाखड़ उन्हें पैसे नहीं दे रहा। उल्टा उनके साथ ज्यादती कर रहा है। मजदूरों ने आरोप लगाया कि जब भी वे पैसे की मांग करते हैं, उनके साथ लड़ाई की जाती है। यहां तक कि अब वे जहां रह रहे हैं उनकी लाइट काट दी गई है। पानी का कनेक्शन काट दिया गया है। महिलाओं के साथ बदतमीजी की तो उन्होंने महिला थाना में मुकदमा भी दर्ज करवाया, जिसकी जांच एससी-एसटी सेल डीएसपी कर रहे हैं।

ऐसे में अब उन्हें कोई रास्ता दिखाई नहीं दे रहा तो वे अब जिला कलेक्टर के पास पहुंचे हैं और राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग करते हैं। अगर उन्हें इच्छा मृत्यु की इजाजत नहीं मिलती है तो भी वे अब आत्महत्या करने को मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें