फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के इन जिलों में आज होगी बारिश, अगले तीन दिन तक मौसम रहेगा शुष्क

Wed, 22 Jun 2022 02:17 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

प्रदेश में बुधवार को जयपुर, कोटा और अजमेर संभाग के कुछ क्षेत्र में बारिश हो सकती है। बाकी जगह मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में प्री-मानसून की बारिश का दौर लगभग थम चुका है। हालांकि, बुधवार को तेज हवा के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद गुरुवार से मौसम बिल्कुल बदल जाएगा। अगले तीन दिन ज्यादातर स्थानों पर मौसम शुष्क बना रहेगा।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बुधवार को पूर्वी राजस्थान के जयपुर, कोटा और अजमेर संभागों के कुछ इलाकों में तेज हवाओं के साथ हल्की बरसात हो सकती है। जबकि शेष जगह मौसम शुष्क रहेगा। इसी तरह पश्चिमी राजस्थान में सिर्फ बीकानेर संभाग में ही कहीं-कहीं हल्की बरसात हो सकती है। बाकी जगह मौसम साफ रहेगा। 


पिछले 24 घंटों में बीकानेर,जोधपुर, जयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग में बारिश हुई है। सर्वाधिक बारिश पूर्वी राजस्थान के माउंट आबू सिरोही में दर्ज की गई। माउंट आबू में 35.00 एमएम जबकि पश्चिमी राजस्थान के नोखा में 47.00 एमएम दर्ज की गई है।

विज्ञापन

23 से 26 जून को बीकानेर और जोधपुर संभाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में कोटा और उदयपुर संभाग में कहीं कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। शेष भाग में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 26-27 जून से उदयपुर, कोटा संभाग में पुनः बारिश की गतिविधियां सक्रिय होने की भी संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें