फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, हीटवेव चलने के साथ चढ़ेगा पारा

Thu, 26 May 2022 10:40 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में बारिश और आंधी से लोगों को राहत मिली थी लेकिन आज से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 
विज्ञापन
Rajasthan Weather Update - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आंधी और बारिश के बाद एक बार फिर पारा चढ़ने की संभावना है। अगले तीन से चार दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं पश्चिमी राजस्थान में एक बार फिर हीटवेव चलेगी।

विज्ञापन

प्रदेश में आंधी और बारिश के कारण लोगों को चुभती गर्मी से राहत मिल गई थी लेकिन गुरुवार से एक बार फिर मौसम करवट लेगा। प्रदेश में 26 मई से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। हालांकि, 28 मई से राजस्थान में फिर से एक पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा, जो लोगों को राहत दे सकता है।


मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में राजस्थान के अधिकांश स्थानों पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। 28 और 29 मई दोपहर बाद एक कम तीव्रता वाला पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के जिलों में तेज धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटा तक रहेगी।

विज्ञापन


विज्ञापन

पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जैसलमेर और श्रीगंगानगर जिलों में 27 और 28 मई को कहीं-कहीं हीटवेव की परिस्थिति बनने की संभावना है। वहीं शेष स्थानों पर अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को प्रदेश में तापमान सामान्य रहेगा। पश्चिमी राजस्थान में गर्मी अधिक रहेगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें