फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: कई जिलों में बारिश की संभावना, बादल छाए रहने के साथ चल सकती है आंधी

Fri, 06 May 2022 12:19 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान के कुछ जिलों में पिछले दो से हो रही बारिश से लोगों को गर्मी में राहत मिली है। आज भी कई जिलों में बरसात होने का अनुमान लगाया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो दिन से राजस्थान के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आंधी के साथ हुई बारिश से पारे में गिरावट दर्ज की गई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है। मौमस विभाग के अनुसार आज शुक्रवार को भी हनुमानगढ़, नागौर और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में आंधी के साथ बरसात हो सकती है। वहीं कल से प्रदेश में एक बार फिर लू चलने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने का अुनमान लगाया जा रहा है। जयपुर के दक्षिण-पश्चिम इलाके सहित अजमेर, नागौर, टोंक, सवाई माधोपुर, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिले के  इलाकों में बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी और बरसात हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलेगी। कल सात से नौ मई के बीच लू चलने का अंदेशा जताया जा रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें