फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: प्रदेश में मानसून मेहरबान, आज भी इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Mon, 11 Jul 2022 03:03 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। बीते 24 घंटों में टोंक, धौलपुर, बीकानेर, बूंदी समेत अन्य जगहों पर जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में मानसून मेहरबान है। रविवार के बाद सोमवार को भी कई जिलों में जमकर बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर 21 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को जयपुर, नागौर, बारां, धौलपुर, करौली, अलवर, भरतपुर, जोधपुर, बीकानेर, जैसलमेर जिले में मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ बारिश हो सकती है।

विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सोमवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भीलवाड़ा, बूंदी, जयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, राजसमंद, उदयपुर, चित्तौडगढ़ और सिरोही जिलों में बादलों की गरज के साथ हल्की बारिश होगी। वहीं कोटा, बारां और झालावाड़ जिले में कहीं-कहीं भारी बरसात की संभावना है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के जालोर, पाली, जोधपुर और नागौर जिले में भी इस दौरान हल्की बरसात हो सकती है। 

 

मंगलवार को यहां बरसेंगी फुहारे
इसी तरह मंगलवार को अजमेर, सीकर, भीलवाड़ा, जयपुर, बूंदी, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही और टोंक जिलों में में मेघगर्जन व बिजली की चमक के साथ हल्की फुहारे बरसेंगी। बारां, कोटा, झालावाड़ और चित्तौडगढ़ जिले में भारी बरसात हो सकती है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के नागौर जिले में इस दौरान हल्की बरसात देखने को मिल सकती है।

 

नैनवां में 132 एमएम बारिश

विज्ञापन

पिछले 24 घंटों में बूंदी, धौलपुर जिलों में कहीं-कहीं अति भारी बारिश, जबकि सीकर, टोंक, सिरोही, बांसवाड़ा, बीकानेर  और चूरू जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी राजस्थान में सर्वाधिक बारिश बूंदी के नैनवां में 132 एमएम, जबकि पश्चिमी राजस्थान के खाजूवाला, बीकानेर में 92 एमएम दर्ज की गई है। आगामी दिनों में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश गतिविधियां जारी रहेगी। जबकि दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज होने की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें