फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Weather Update: आज 19 जिलों में होगी बारिश, पश्चिमी राजस्थान में भी मेघ होंगे मेहरबान

Tue, 19 Jul 2022 12:58 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

पूर्वी राजस्थान के कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग के जिलों में कहीं कहीं भारी बारिश और एक-दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान का मौसम - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के करीब आधा दर्जन जिलों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं मंगलवार को भी भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 19 जिलों में गरज के साथ बारिश हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को पूर्वी राजस्थान के अजमेर, भरतपुर, जयपुर, कोटा और उदयपुर संभाग में मेघ गर्जन व बिजली की चमक के साथ अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। जबकि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर संभाग के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। पूर्वी राजस्थान के 19 जिलों में इस दौरान कहीं कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं। 


इन जिलों में हो सकती है बारिश

अजमेर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, दौसा, धौलपुर, डूंगरपुर, जयपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक और उदयपुर भारी बारिश होगी। हालांकि, मौसम विभाग ने बुधवार से फिर बारिश की गतिविधियों में कमी की संभावना जताई है। 

विज्ञापन

भूगड़ा में हुई सबसे अधिक बारिश
पिछले 24 घंटों में बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, झालावाड़, बूंदी, डूंगरपुर, सिरोही, कोटा और राजसमंद जिलों में कहीं कहीं भारी से अति भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश भूंगड़ा, बांसवाड़ा में 203 एमएम दर्ज की गई है। पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज हुई है और कहीं भी भारी बारिश दर्ज नहीं की गई है। वहीं पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर संभाग के जिलों में भी मानसून सक्रिय रहने और अधिकतर स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें